'बच्चा आने वाला है..शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं रुबीना दिलाइक! तस्वीरें देख यूजर्स देने लगे बधाइयां

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Aug, 2023 04:41 PM

rubina dilaik is going to be a mother after 5 years of marriage

लगता है टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं। ऐसा एक्ट्रेस ने तो कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उनका हालिया पोस्ट देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, हाल ही में रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला संग कुछ तस्वीरें...

बॉलीवुड तड़का टीम. लगता है टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक शादी के 5 साल बाद मां बनने वाली हैं। ऐसा एक्ट्रेस ने तो कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उनका हालिया पोस्ट देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, हाल ही में रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला संग कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें फैंस को एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दिया और कमेंट कर उन्हें बधाइयां देने लग गए। 

 

PunjabKesari

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग गणपति बप्पा की पूजा करते  और बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'हर चीज के लिए शुक्रिया. आप मेरे प्यार अभिनव शुक्ला इसे हर साल खास और खास बनाते हैं... क्या जश्न है, क्या हैरानी है और क्या प्लानिंग है नीना।


 

 

इन तस्वीरों को देखने के बाद रुबीना के फैंस उनके प्रेगनेंट होने का अंदाजा लगाने लगे और उन्हें बधाई भी देने लगे। एक फैन ने लिखा- 'पहली तस्वीर में बेबी बंप स्पष्ट है.... लेकिन जनता से क्यों छुपाया जा रहा है?.... आपकी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई'

PunjabKesari

दूसरे शख्स ने लिखा- 'बेबी बंप को छोड़ो, उनके चेहरे का ग्लो देखो। उनके चेहरे की चमक और मोटापा बता रहा है कि वे प्रेगनेंट हैं।' अन्य एक ने लिखा 'बच्चा आने वाला है' ऐसे ही कई यूजर्स ने कमेंट कर कपल को पेरेंट्स बनने की बधाइयां दीं।

 

बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने 21 जून 2018 को शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 14 में हुई थी और वहीं उनकी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि ये कपल शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा है। हालांकि, प्रेग्नेंसी की खबरों को अभी तक दोनों ने कंफर्म नहीं किया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!